वरिष्ठ नेता गिरधर मढ़रिया की भाजपा में वापसी, बघेल के लिए शुुरू किया चुनाव प्रचार

Share this

दुर्ग न्यूज़, 17 अप्रैल। वरिष्ठ नेता गिरधर मढ़रिया की भाजपा में घर वापसी हो गई है। उन्होने दुर्ग के मानस भवन में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष भाजपा प्रवेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री मढ़रिया को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर विधिवत भाजपा में प्रवेश दिलाया। वरिष्ठ नेता श्री मढ़रिया ने भाजपा प्रवेश का यह कदम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित होकर और विजय बघेल को विजयी बनाने का संकल्प लेकर उठाया है। भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता गिरधर मढ़रिया छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण सर्वदलीय मंच संस्था से जुड़े एवं और युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रहकर छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के आंदोलन में महती भूमिका निभाई। इसी समय वे आरएसएस के शाखा के संपर्क में आए और संघ से आज तक निरंतर जुड़े हुए हैं। 1998 में संघ के अनुषांगिक संगठन भारतीय किसान संघ के प्रांत उपाध्यक्ष रहे। इसी समय भारतीय जनता पार्टी से जुड़े एवं 2003 में पाटन विधानसभा से बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनाव भी लड़े। पिछले 5 वर्ष पूर्व उन्होने राष्ट्रीय स्तर पर पिछड़ा समाज पार्टी की स्थापना की। जिसके प्रमुख रहते हुए उन्होने आर्थिक रुप से कमजोर,पिछड़े व गरीब वर्ग के न्याय के लिए सक्रिय रहे। वरिष्ठ नेता गिरधर मढ़रिया के भाजपा में पुन: शामिल होने से उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है।

Share this
READ MORE  सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक का बहिष्कार करने भिलाई निगम ने निकाली जागरूकता रैली