चलती बस के पिछले टायर के नीचे लेट गया, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा था दम | Lying under the rear tire of a moving bus, was upset due to family reasons

Share this

कोंडागांवएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक युवक के सुसाइड का लाइव वीडियो सामने आया है। आत्महत्या करने के लिए युवक चलती बस के पिछले टायर के नीचे कूद गया। पहिए में दबने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, युवक पारिवारिक कारणों से परेशान था। जिसके चलते उसने आत्महत्या की है। हालांकि, यह मामला 2 दिन पुराना है। लेकिन, सुसाइड की CCTV फुटेज अभी सामने आई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम बिसनाथ दुग्गा (40) है। जो कोंडागांव जिले के इरागांव का रहने वाला था। कुछ दिन पहले अपने रिश्तेदार के घर कोंडागांव के भेलवापदर आया हुआ था। ऐसा बताया जा रहा है कि, वह पारिवारिक कारणों की वजह से मानसिक रूप से बेहद परेशान था। वहीं 15 जनवरी की दोपहर घर से निकलकर बस स्टैंड पहुंचा। कुछ देर यहां-वहां घूमता रहा। फिर बस स्टैंड में खड़ी एक बस के पास पहुंचा।

बस के चलने का इंतजार करता रहा। जैसे ही बस, स्टैंड से बाहर निकलने के लिए चली युवक अचानक ड्राइवर साइड के पिछले टायर के नीचे आकर लेट गया। हालांकि, बस की रफ्तार धीमी थी। लेकिन, टायर युवक के शरीर पर चढ़ गया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया। यह पूरी घटना बस स्टैंड में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

इधर, इस संबंध में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि, युवक सुसाइड करने के इरादे से ही वहां पहुंचा था। कुछ देर तक बस स्टैंड में ही टहलता रहा, फिर अचानक बस के नीचे लेट गया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि वह पारिवारिक कारणों से परेशान था। हालांकि, इस मामले के संबंध में जांच चल रही है। जांच के बाद ही सुसाइड करने की वजह समझ में आएगी।

READ MORE  कांग्रेस बोली- जहां भाजपा सत्ता में नहीं वहां राजभवन के पीछे छिपकर करती है षड्यंत्र | Reservation Bill stuck in Raj Bhavan for 44 days: Congress said, where BJP is not in power, it conspires behind the Raj Bhavan, this is happening in Chhattisgarh

खबरें और भी हैं…