मंथली टिफिन के पैसे देने में की देरी तो संचालक और उसके दोस्तों ने दिखाई दबंगई, केस दर्ज | Due to delay in giving the money for monthly tiffin, the operator and his friends showed bullying, case registered

Share this

बिलासपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
मजदूर को बंधक बनाकर की बेरहमी से पिटाई(फाइल फोटो)। - Dainik Bhaskar

मजदूर को बंधक बनाकर की बेरहमी से पिटाई(फाइल फोटो)।

बिलासपुर में मजदूर को बंधक बनाकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीडित के हाथ-पैर बांध कर पाइप और डंडे से उसकी जमकर पिटाई की गई है। मंथली टिफिन के पैसे नहीं देने पर टिफिन सेंटर संचालक और उसके दोस्तों ने मिलकर मजदूर को बेरहमी से पीटा है। पुलिस ने घायल मजदूर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

मोपका निवासी यशवंतदास मानिकपुरी (30) रोजी-मजदूरी करता है। वह अपने एक दोस्त महेंद्र सिंह के साथ रहकर काम की तलाश में है। महेंद्र सिंह अपने लिए मोपका निवासी प्रवीण यादव से टिफिन मंगवाता था, जिसे देख यशवंतदास ने भी टिफिन लेना शुरू कर दिया। लेकिन, एक माह तक टिफिन लेने के बाद वह पैसे नहीं दे पाया। बीते 15 जनवरी को वह हिसाब करने के लिए टिफिन सेंटर पहुंचा। तब उसे देखकर प्रदीप यादव गुस्से में आ गया।

दोस्तों को बुलाकर बंधवाया हाथ-पैर और पाइप-डंडे से की मारपीट
यशवंत का एक माह टिफिन लेने का हिसाब 2 हजार 350 रुपए हुआ। लेकिन, मजदूरी मिलने में देरी होने पर यशवंतदास पैसे नहीं दे पाया था। पैसे मिलने पर वह भुगतान करने पहुंचा था। लेकिन, देरी से पैसे देने के नाम पर विवाद करते हुए प्रदीप उसे गाली देने लगा। फिर अपने दोस्तों को बुलाकर उसका हाथ-पैर बंधवा दिया और पाइप-डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी। उनके चंगुल से छूटने के बाद घायल यशवंत ने पुलिस से शिकायत कर दी, जिस पर पुलिस ने हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  भाजयुमो अध्यक्ष विनय सेन ने वित्त मंत्री द्वारा पेश बजट को बताया "दूरदर्शिता का बजट"