



दुर्ग न्यूज, 17 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है।
दुर्ग जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 2 जिला महामंत्री, 4 जिला मंत्री, जिला कोषाध्यक्ष, जिला सह कोषाध्यक्ष, जिला कार्यालय प्रभारी, कार्यालय सह प्रभारी, जिला प्रवक्ता, जिला मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, जिला सोशल मीडिया संयोजक और सह संयोजक समेत कार्यकारिणी सदस्यों की सूची जारी की गई है। (साभार सीजी न्यूज आनलाईन)

