महानदी नाव दुर्घटना अपडेट : आज सुबह मिली 6 और लाशें, मृतकों में तीन महिला और तीन बच्चे, अब तक घटना में 7 मौतें हो चुकी

Share this

दुर्ग न्यूज़ (रायगढ़), 21 अप्रैल। ओडिशा के पंचगांव में स्थित महानदी में 70 लोगों से भरी नाव डूबने की घटना में अब तक 6 शव बरामद हो चुके हैं। जिसमे तीन महिला और तीन बालक हैं। वहीं एक लापता महिला की तलाश जारी है। अब तक इस घटना में 7 मौते हो चुकी हैं। जिसमें 4 महिला और तीन बच्चे हैं।

 

घटना की जानकारी मिलने पर रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल और एसपी दिव्यांग पटेल भी पहुंचे थे। वहीं झारसुगुड़ा के कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन पर निगरानी रख रहे थे। घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है और रेस्क्यू के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

 

हादसे के बाद एक शव शुक्रवार शाम को ही बरामद किया गया और आज 6 लाशे मिली हैं। जिसमें 4 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। जिसमें से आज तीन महिला और तीन बच्चों का शव आज सुबह बरामद किया गया। सभी प्रभावित लोग खरसिया ब्लॉक के अंजोरीपाली के हैं। नाव में खरसिया ब्लॉक के अंजोरीपाली व गोर्रा तथा रायगढ़ ब्लॉक के कोतरलिया और छपोरा के लोग सवार थे। मृत महिला अंजोरीपाली की थी।

 

कैसे हुआ हादसा

 

रायगढ़ जिले से लगे हुए ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के पंचगांव में शुक्रवार की दोपहर रायगढ़ जिले के करीब 70 लोग मन्नत पूरी होने के बाद बकरा लेकर पत्थरसेनी गए थे, वापसी के दौरान जर्जर नाव बीच नदी में भार अधिक हो जाने की वजह से बीच से टूट गई। एकाएक नाव के टूटने से सभी लोग पानी में समा गए और मौके पर लोगों की चीख पुकार मच गई। इस घटना में कई लोगों ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई तो कुछ लोगों को मौके पर मौजूद लोगों द्वारा किसी तरह बचाया जा सका इसके बावजूद कल ही एक महिला की लाश मिली थी और 7 लोग लापता थे।

READ MORE  भिलाईवासियों ने अपने लाड़ले विधायक को दी विदाई, देवेन्द्र यादव रवाना हुए बिलासपुर

 

आज सुबह से महानदी में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसमें गोताखोरों के साथ भुवनेश्वर से पहुंचे स्कूबा डाइवर्स की टीम खोजबीन में जुटी।

 

इस बीच सुबह सवा 8 बजे एक पीकू राठिया उम्र 7 वर्ष, निवासी अंजोरीपाली का शव मिला और बाद में एक महिला राधिका राठिया 27 साल एवं राधिका के बेटे नवीन राठिया 7 साल का शव मिला। वहीं एक और महिला तेरसबाई राठिया, लक्ष्मीन राठिया और बालक कुणाल राठिया का भी शव गोताखोरों की टीम ने ढूंढ निकाला।

 

आज सुबह से 6 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि नदी में नाव डूबने की घटना में कोतरलिया के सभी 14 लोग सुरक्षित हैं। मृतकों और लापता लोगों में खरसिया के अंजोरीपाली गांव के लोग ही शामिल हैं।

Share this