नक्सलियों ने की कांग्रेसी पूर्व जनपद सदस्य की हत्या, क्षेत्र में दहशत 

Share this

दुर्ग न्यूज़ (जगदलपुर), 27 अप्रैल। दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र के गांव पोटली मिर्चीपारा में बीती रात नक्सलियों ने पूर्व जनपद सदस्य व कांग्रेस नेता रह चुके जोगा पोडियामी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद से परिवार में जहां शोक की लहर छा गई, वहीं इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है। जहां परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बताया जा रहा है कि मृतक जोगा पोडियामी विगत कई वर्षों से कांग्रेस में रहकर कार्य कर रहा था। इन्हीं कार्यों की वजह से वहां की जनता ने उसे जनपद सदस्य भी बनाया था, लेकिन क्षेत्र में लगातार लोगों को मतदान और अन्य कार्यो के लिए जागरूक किये जाने के कारण नक्सलियों के टारगेट पर आ गए थे, शुक्रवार की रात को करीब 20 से अधिक नक्सली जोगा पोडियामी के घर पहुंचे। जहां से उसे घर के बाहर लाकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई।

 

सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि विधानसभा चुनाव के समय भी और अब लोकसभा चुनाव के दौरान भी नक्सलियों ने उन्हें इन सब से दूरी बनाए रखने की बात कही थी, लेकिन इन सबके बाद भी जोगा पोडियामी क्षेत्र के लोगों को मतदान करने के लिए हमेशा से प्रेरित कर रहे थे। जिसके चलते नक्सलियों के टारगेट पर थे, नक्सलियों ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए बीती रात जोगा पोडियामी के घर जाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

READ MORE  बदल रहा है हमारा भिलाई, चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण के साथ विकास के अनेक कार्यों से बदल रही है तस्वीर
Share this