बड़े काम की है उंगली पर लगी स्याही, दुर्ग शहर में भारी डिस्काउंट आफर  निर्वाचन के दिन दुकानों में मतदान की स्याही दिखाने पर मिलेगी छूट

Share this

मतदाता जागरूकता के लिए व्यापारियों की अभिनव पहल

दुर्ग न्यूज, 28 अप्रैल। मतदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एवं निर्वाचन के दिन मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा वोट कर शॉप में खरीदी करने वालों को छूट की घोषणा की गई है।

 

विभिन्न व्यवसायों से जुड़े व्यापारियों की घोषणा अनुसार 7 मई को वोट डालने के बाद ऊंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाने पर इंदिरा मार्केट के दुकानों पर डिस्काउंट मिलेगा। जिसमें सराफा व्यापारी संघ द्वारा मतदाताओं को मेकिंग चार्ज में 50 प्रतिशत की छूट, रेडीमेड कपड़ा एसोसिएशन द्वारा 15 प्रतिशत की छूट, लोहा सरिया व्यापारियों द्वारा प्रति क्विंटल 50 रुपए की छूट, फर्नीचर व्यापारियों द्वारा 20 प्रतिशत की छूट, होलसेल स्टेशनरी में 20 प्रतिशत की छूट, कॉस्मेटिक एवं ड्राय फ्रूट्स पर 15 प्रतिशत की छूट एवं पूजा सामग्रियों में 15 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की गई है।

बता दें कि दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में व्यापारिक संगठनों की बैठक ली गई। बैठक में एसडीएम मुकेश रावटे, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, चंदन मनहरे एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों एवं ग्राहकों को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया। व्यापारी संगठन के पदाधिकारियो ने अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ ली एवं “पहले मतदान और उसके बाद जलपान” के नारे लगाए। बैठक में चंदन मनहरे सहित छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन पवन बड़जात्या, प्रदेश मंत्री अशोक राठी, बहादुर अली, मनीष पटेल, अनुराग अग्रवाल, प्रह्लाद कश्यप, अरुण अग्रवाल, आकाश बड़वानी, संतोष बजाज,लव खत्री आदि मौजूद रहे।

READ MORE  छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल कबड्डी मे दुर्ग संभाग विजेता बना, भिलाई निगम की बालिका टीम ने बाजी मार प्रथम स्थान अर्जित किया
Share this