
विधानसभावार सुविधा केन्द्र स्थापित बीआईटी कॉलेज के साईंस ब्लाक में आज से 1 मई एवं 4 से 6 मई तक किया जा सकेगा मतदान

दुर्ग न्यूज़, 28 अप्रैल। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिले में 7 मई को संसदीय निर्वाचन क्षेत्र-7 में मतदान होना है। दुर्ग जिले के मतदाता (जिला दुर्ग एवं अन्य जिले में कार्यरत) जो कि मतदान दिवस पर निर्वाचन कार्य से ड्यूटी पर तैनात रहेंगे, ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने विधानसभावार सुविधा केन्द्र अनुपस्थित श्रेणी अनिवार्य सेवा के मतदाता हेतु पोस्टल वोटिंग सेन्टर बीआईटी कॉलेज दुर्ग के साईंस ब्लाक में स्थापित किया गया है। साथ ही समस्त विधानसभा (पुलिस बल) के लिए रक्षित केन्द्र दुर्ग में सुरक्षा हेतु ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों के लिए भी सुविधा केन्द्र बनाया गया है। आज बड़े उत्साह से अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का उपयोग करने विधानसभावार सुविधा केन्द्र अनुपस्थित श्रेणी अनिवार्य सेवा के मतदाता पोस्टल वोटिंग सेन्टर बीआईटी कॉलेज दुर्ग पहुंचे और अपना वोट किया।

अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन ने आज बीआईटी कालेज में चल रहे प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत मतदान दलों के अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी निर्वाचन के लिए प्रेरित किया। निर्वाचन में मतदान दायित्व को सहज एवं सरल तरीके से करने हेतु बारीकी से प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा।
