भिलाई सिविल कांट्रेक्टर वेलफेयर सोसाइटी श्रमिक दिवस पर सैकड़ों श्रमिकों का करेगी सम्मान

Share this

दुर्ग न्यूज़, 28 अप्रैल।‌ भिलाई सिविल कंट्रेक्टर वेलफेयर सोसाइटी भिलाई 1 मई को श्रमिक दिवस के मौके पर श्रमिकों का सम्मान करने जा रही है। सोसाइटी के अध्यक्ष तरुण जुल्का और महामंत्री मृत्युंजय भगत ने प्रेसवार्ता में बताया कि श्रमिकों को उचित मजदूरी दिलाने इस संगठन का निर्माण किया गया है। अक्सर देखा जाता था कि निर्माण कार्य का उचित दर नहीं मिलने मजदूरों को उचित मजदूरी नहीं मिलती थी। अब सोसाइटी के माध्यम से ठेकेदार एवं मजदूरों का रेट तय कर घर मालिक के साथ एग्रीमेंट कर कार्य किया जाएगा, जिससे ठेकेदार को उचित राशि मिलेगी और मजदूरों को भी उनका वास्तविक मजदूरी मिलेगी। इससे पलायन भी रुकेगा और घर मलिक को सही समय पर मकान बनकर मिलेगा। इस भिलाई सिविल कांट्रेक्टर वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से ठेकेदार घर मालिक दोनों को फायदा होगा। मंगल वाटिका कुरूद रोड को रूंगटा कॉलेज के पास 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रमिकों को सम्मानित किया जाएगा। पत्रवार्ता में प्रताप सिंह सोनवानी, संजीव धीमान, दुर्गा माधव पंडा मौजूद रहे।

Share this
READ MORE  कालेज में अध्ययनरत नियमित विद्यार्थी मुक्त विश्वविद्यालय से दूसरी डिग्री ले सकेंगे-डॉ.सिंह