कामधेनु विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Share this

दुर्ग न्यूज, 21 जून। 9वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के अंतर्गत संचालित छग घुड़सवार रेजिमेंट अंजोरा के कमान अधिकारी कर्नल डॉ. तुषार उपासनी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “वसुधैव कुटुंबकम” अर्थात धरती ही हमारा परिवार है यह थीम “एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य” के लिए हमारी साझा व हमारी आकांक्षा को बहुत ख़ूबसूरती से दर्शाती है। इस आयोजन में कमान अधिकारी कर्नल डॉ. तुषार उपासनी द्वारा प्रधानमंत्री की थीम हर घर आँगन योग के लाभ को जन-जन और दूर दराज वाले इलाकों तक पहुंचाने का प्रयास इस प्रांगण में किया गया।
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षिका नंदा उपासनी द्वारा कैडेटों को योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन व अभ्यास करते हुए यह संदेश दिया कि योग भारतीय संस्कृति का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है।
योग से ही शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। अच्छे स्वास्थ के लिए शांत और प्रबल विचारों के लिए एकाग्रता का होना आवश्यक है जो योग द्वारा ही संभव है। इस आयोजन में एक सैन्य अधिकारी, दो एनसीसी अधिकारी व 135 कैडेट्स, पीआई स्टाफ और सिविलि स्टाफ सम्मिलित हुए। इस सभा में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि भारत की शान है योग, गीता,वेद, पुराण। योग से ही सब का कल्याण है।

Share this
READ MORE  शहर में सुपरहिट संगीतमय धमाका 17 जून को, 90 एवं बाद के सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति देंगे शहर के गायक कलाकार