ट्रक-कार में आमने-सामने भिड़ंत पति-पत्नी व दो मासूम बच्चों की मौत

Share this

दुर्ग न्यूज, 10 म‌ई। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मोरगा चौकी अंतर्गत मदनपुर फारेस्ट बेरियर के पास तेज रफ्तार ट्रक और कार में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। दिल दहलाने वाली यह घटना बुधवार की सुबह करीब पांच बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला।

मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर निवासी मनोज कुमार तिर्की जगदलपुर में सरकारी विभाग में कार्यरत थे। वे अंबिकापुर से जगदलपुर जाने के लिए घर से निकले। इस बीच कोरबा के मदनपुर फारेस्ट बेरियर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से कार भिड़ गई। कार में मनोज तिर्की के साथ उसकी पत्नी व दो बच्चे सवार थे। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मोरगा चौकी से पुलिस की टीम पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। वहीं मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Share this
READ MORE  साइंस कॉलेज दुर्ग में साइंटिफिक समिट 14 को