सेक्टर एरिया में अवैध कब्जा, इन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट ने 4 आवास कराए खाली, की कब्जेधारियों को नोटिस

Share this

 

भिलाई नगर, 10 मई। बीएसपी के इन्फोर्समेंट विभाग नगर सेवायें की टीम ने कल सेक्टर-1 के दो मकान और सेक्टर-5 में दो सहित चार मकानों में रह रहे अवैध कब्जेधारियों को बेदखल कर आवास खाली करवाया है।इसके बाद टीम ने रिसाली स्थित मायानगरी और रूआबांधा में बॉस बल्ली से अवैध रूप से बनाए जा रहे अस्थायी अवैध निर्माण को भी हटाया।

आपको बता दें कि बीएसपी की इस कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस बल मौजूद होने से लोग अधिक विरोध नहीं कर पाए। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से मकान खाली करने के लिए एक से दो घंटे का समय मांगा। बीएसपी की टीम ने वहीं खड़े होकर मकान को खाली करवाया और ताला लगाकर उसे सील कर दिया। बीएसपी ने मकान में अपना नोटिस भी चस्पा कर दिया है। कार्रवाई के दौरान ही टीम ने 10 अवैध कब्जेधारिओं को नोटिस जारी किया है कि वो जल्द से जल्द मकान खाली कर दें, नहीं तो उनके खिलाफ भी बेदखली की कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के दौरान बीएसपी के अधिकारियों ने बताया कि टाउनशिप में बड़ी संख्या में दलाल और भूमाफिया सक्रिय हैं। उनके द्वारा पहले बीएसपी की जमीन और मकान पर कब्जा किया जाता है। उसके बाद धीरे से आवास अन्य लोगों को किराये पर दिया जाता है। ऐसा करके वो लोग बीएसपी की संपत्ति पर किराया ले रहे हैं, जो कि गैरकानूनी है। ऐसे दलालों और भूमाफियाओं के खिलाफ लोग शिकायत करें, जिससे उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सके।

READ MORE  हाउसिंग बोर्ड में पार्षद कार्यालय पर चढ़ा दी एसयूवी, चपेट में आने से पार्षद का साथी गंभीर, हास्पिटल में जिंदगी के लिए कर रहा संघर्ष, धारा 307 के तहत अपराध दर्ज
Share this