कस्टम मिलिंग घोटाला : फूड के पूर्व विशेष सचिव मनोज सोनी को ED ने 4 मई तक रिमांड पर भेजा

Share this

दुर्ग न्यूज़, 01 मई। छत्तीसगढ़ के कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में ईडी ने खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव और मार्कफेड के एमडी मनोज सोनी को गिरफ्तार कर PMLA की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। इस दौरान ईडी ने 14 दिनों की रिमांड मांगी पर कोर्ट ने मनोज सोनी को 4 मई तक ईडी की रिमांड पर भेजा। उसे 4 मई को ईडी फिर कोर्ट में पेश करेगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बता दें कि कस्टम मिलिंग घोटाले को लेकर दर्ज FIR में आरोपियों की सूची में मनोज सोनी का भी नाम है। करोड़ों रुपये के घोटाले के कथित मास्टर माइंड रोशन चंद्राकर से EOW की टीम ने सोमवार को अपने दफ्तर में पूछताछ की। उसके बाद आज खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव और मार्कफेड के एमडी मनोज सोनी को पूछताछ के लिए तलब किया, जहां ईओडब्ल्यू के दफ्तर में कड़ी पूछताछ के बाद ईडी ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

Share this
READ MORE  2000 गुब्बारों से पहली बार सजाई पुलिस चौकी, राजधानी की में भी रंगीन रोशनी से सजे दफ्तर | Korba police post decorated with 2000 balloons Decoration in Raipur also on Republic Day