
रायपुर29 मिनट पहले

- कॉपी लिंक

देश 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसकी शान में प्रदेश के सरकारी कार्यालयों को सजाया गया है। सभी कार्यालयों में रंगीन रोशनी की गई है। नए सिरे से कार्यालयों की पुताई की गई और इसके बाद विशेष लाइटिंग की गई। कोरबा की एक पुलिस चौकी में जरा हट के अंदाज में सजावट की गई है।

पुलिस चौकी सजावट पुलिस जवानों ने की।
कोरबा जिले से करीब 100 किलोमीटर दूर चौकी मोरगा को भी सजाया गया। इस चौकी के प्रभारी ASI वैभव तिवारी ने बताया पूरी चौकी को 2000 गुब्बारों से सजाया गया है। केसरिया,सफेद और हरे रंग के गुब्बारों से सजावट के बाद चौकी अलग लुक में दिखाई दी। ये चौकी शहरी इलाके से दूर जंगली इलाके में है। स्थानीय लोगों के साथ चौकी के जवानों ने गणतंत्र दिवस मनाया।
राजधानी में भी दिखे गणतंत्र के रंग
रायपुर में भी पुराने सरकारी दफ्तर नई रौनक में दिखाई दिए। इनमें सबसे भव्य अंदाज में नगर निगम का मुख्यालय दिखा। इसे कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल के डिजाइन की तरह तैयार किया गया था। रात के अंधेरे में की गई खास लाइटिंग की वजह से इसका नजारा खूबसूरत कर दिया। लोग यहां रात में सेल्फी लेते दिखाई दिए।
नगर निगम का मुख्यालय।
रायपुर में लोक आयोग, कोतवाली थाना और कलेक्टोरेट के ठीक सामने बने अंबेडकर चौक को भी सजाया गया। अंबेडकर चौक को देश की संसद के डिजाइन से प्रेरित होकर बनाया गया था। लाइटिंग की वजह से रात में ये देखते ही बन रहा था। देखिए तस्वीरें –
लोक आयोग का दफ्तर।
संसद भवन की तरह दिखता अंबेडकर चौक।
सेंट्रल जेल को भी सजाया गया।
सिटी कोतवाली में तिरंगा थीम पर की गई लाइटिंग।
