बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात 77 जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, पहली बार दो महिला कांस्टेबल भी हुई पदोन्नत

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

होली पर डीजीपी ने डीआरजी और सीएएफ के जवानों को दिया तोहफा

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रायपुर,12 मार्च। बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में तैनात 77 जवानों को डीजीपी अशोक जुनेजा ने प्रमोशन का तोहफा दिया है। इनमें बीजापुर में तैनात सबसे अधिक 21 जवानों को एवं दंतेश्वरी फाईटर से संबंधित 2 महिला कांस्टेबल रेशमा कश्यप और सुनैना ठाकुर को प्रमोशन दिया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला है। पदोन्नत होने वाले जवानों में डीआरजी तथा सीएएफ के जवान शामिल हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन किए जा रहें हैं, मुख्यमंत्री द्वारा डीआरजी, सीएएफ बल में महिलाओं की भूमिका को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, इसी क्रम में 2 महिला कांस्टेबल को पहली बार प्रमोशन दिया गया है। गौरतलब है कि सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बस्तर जिले के थानों में पदस्थ इन जवानों ने मुठभेड़ में शामिल रहकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इन जवानों ने मुठभेड़ के दौरान कई हार्डकोर नक्सलियों को ढेर भी किया है। अपनी ड्यूटी अच्छी तरह निभाने के उपहार स्वरूप जवानों को प्रमोशन का तोहफा मिला है।

Share this
READ MORE  थाने से भाग गए दो लुटेरे, केस हुआ दर्ज | Two robbers fled from the police station, case registered