

भिलाई, 12 मार्च। दुर्ग पुलिस द्वारा सोशल मीडिया में हथियारों के साथ फोटो डालकर वायरल करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव लगातार ऐसे युवकों पर कड़ाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में दुर्ग पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया में बंदूक के साथ दोनों ने फोटो वायरल किया था। पुलिस ने इन दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार इनमें से एक युवक छेड़छाड़ का आरोपी भी है। दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव जल्द ही इसका खुलासा करने वाले हैं।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि दुर्ग पुलिस ने विगत दिनों अभिनव पहल करते हुए जिनके पास भी अवैध हथियार हैं उन्हें थानों में जमा कराने का अवसर दिया था। इस मौके का फायदा उठाते हुए कई लोगों ने जमा कर दिया था।

