
दुर्ग न्यूज़ (रायबरेली), 03 मई। राहुल गांधी ने अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़कर आज रायबरेली से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा जीजा रॉबर्ट वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी नजर आए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रायबरेली से नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा जीजा रॉबर्ट वाड्रा के साथ-साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद थे।

रायबरेली के पार्टी कार्यालय पर जुटे नेता और पदाधिकारी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रायबरेली से राहुल गांधी के नामांकन दाखिल करने से पहले रायबरेली कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए थे। राहुल गांधी समेत अन्य नेता भी वहां मौजूद थे। कार्यालय के बाहर सपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। उत्साह में कार्यकर्ता राहुल गांधी जिंदाबाद और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए।

