NEET UG की परीक्षा कल, 24 लाख से ज्यादा छात्र देंगे एग्जाम

Share this

दुर्ग न्यूज़ (नई दिल्ली), 4 मई। देशभर में 5 मई को मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यूजी (NEET UG) परीक्षा आयोजित होने जा रही है। देश की 706 मेडिकल, 323 डेंटल समेत अन्य कॉलेजों में 2.10 लाख से ज्यादा सीट पर एडमिशन (MBBS Admission) पाने के लिए देशभर में करीब 24 लाख से ज्यादा छात्र नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित नीट यूजी की परीक्षा में शामिल होंगे।

1.30 बजे के बाद प्रवेश नहीं

इस एंट्रेंस एग्जाम का समय दोपहर 2 से शाम 5.20 तक रहेगा। जिसके लिए छात्रों को 1.30 तक एग्जाम सेंटर में रिपोर्ट करना रहेगा। याद रखें 1.30 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

नीट यूजी परीक्षार्थियों को एक्सपर्ट की सलाह

मेडिकल, डेंटल, आयुष, वेटरनरी क्षेत्र में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए यूजी नीट का आयोजन साल में एक बार पूरे देश में होता है। नीट यूजी के एक्सपर्ट उमेश गुर्जर ने छात्रों को सलाह देते हुए कहा है कि छात्र एग्जाम सेंटर पर अपना एडमिट कार्ड, पहचान पत्र, फोटो, साथ ले जाना न भूलें। यूजी नीट एग्जाम में गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग होती है, इसलिए पेपर मिलते ही पहले सरल फिर मध्यम और बाद में मुश्किल MCQ हल करें। एग्जाम के आखरी समय में उन टोपिक्स पर ज्यादा ध्यान न दें, जिनकी तैयारी न हो या कम हो। एग्जाम सेंटर पर रिपोर्टिंग टाइम से दो घंटे पहले पहुंचे। इसके अलावा एग्जाम सेंटर पर कोई ऐसी चीज न ले जाएं जो प्रतिबंधित हो क्योंकि इससे आपका टाइम खराब होगा।

READ MORE  आलिया ने नाटू-नाटू पर किया धांसू डांस

एग्जाम सेंटर में क्या-क्या लेकर जा सकते हैं?

ओरिजनल आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, सरकार द्वारा अनुमोदित वैलिड आइडेंटिटी प्रूफ पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / वोटर आईडी / 12वीं क्लास का बोर्ड एडमिट कार्ड या रजिस्ट्रेशन कार्ड / पासपोर्ट / ओरिजनल स्कूल आइडेंटिटी कार्ड, जिसमें परीक्षार्थी की फोटो लगी हो, इनमें से कोई भी एक आईडी एग्जाम सेंटर अपने साथ लेकर जाएं। आधार कार्ड को एनटीए द्वारा प्रमुखता दी जाएगी। इसकी फोटो कॉपी किसी भी सूरत में मान्य नहीं होगी। इसके अलावा पानी की ट्रांसपेरेंट बोतल और अगर कोई दिव्यांग है तो उससे संबंधित प्रमाण पत्र ले जाना होगा। अपने साथ किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस बिल्कुल भी न लाएं।

बता दें कि नीट यूजी परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित होती है, जिसमें 180 एमसीक्यू पूछे जाते हैं। छात्रों को एग्जाम में 200 मिनट का समय दिया जाता है। नीट यूजी की एग्जाम का परिणाम जून में घोषित होगा, जिसके बाद काउंसलिंग की शुरुआत होगी।

Share this