CBSE RESULT: 20 मई के बाद आएंगे नतीजे,जारी किया अलर्ट

Share this

दुर्ग न्यूज़ (नई दिल्ली), 4 मई। सीबीएसई की तरफ से 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 20 मई के बाद घोषित किया जाएगा। यह जानकारी सीबीएसई की तरफ से अपनी अधिकृत वेबसाइट पर दी गई है। सीबीएसई की तरफ से जानकारी देते हुए बच्चों और उनके अभिभावकों से अपील की गई है कि वे किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सचेत रहें।

 

उल्लेखनीय है कि आज इस बात का दावा किया जा रहा था कि आज परिणाम जारी किया जा सकता है। सीबीएसई बोर्ड के आज के ऐलान के बाद 10वीं, 12वीं के 39 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार फिलहाल बढ़ गया है।

Share this
READ MORE  बड़ी खबर : नीट पीजी-2024 की परीक्षा 23 जून को होगी, एनएमसी ने जारी किया कार्यक्रम