दुर्ग में विधायक गजेंद्र यादव और ललित चंद्राकर की बाइक रैली, भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में किया प्रचार

Share this

दुर्ग न्यूज़, 5 मई। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दुर्ग शहर में विशाल बाइक रैली निकालकर मतदाताओं को भाजपा प्रत्याशी को जिताने धुँआधार प्रचार किया गया। पूरे शहर के प्रमुख मार्गो एवं मोहल्ले से गुजरी रैली का शहर विधायक गजेंद्र यादव और ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नेतृत्व किया। दोनों विधायक बाइक पर शहर भ्रमण करते हुए 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर विजय बघेल को जिताने आव्हान किये। लगभग 10 किलोमीटर से अधिक की रैली में भगवा ध्वज लहराते हुए युवा मोर्चा के सदस्य रैली में जय श्री राम और भारत माता के जयकारे के साथ तीसरी बार मोदी सरकार के नारों से शहर भगवामय हो गया।

 

रैली में युवाओ को सम्बोधित करते हुए विधायक गजेंद्र यादव और विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में विष्णुदेव सरकार अपने वादे पर खरी उतरी है सभी गारंटी पूरी कर रहे है। मोदी का विजन विकसित भारत का है। कांग्रेस ने सिर्फ देश को लूटा है, भ्रष्टाचार किया है। किसी के बहकावे में न आएं सबके साथ सबका विकास करने वाली भाजपा को वोट दे।

 

भाजयुमो की बाइक रैली राजेन्द्र पार्क चौक से प्रारम्भ होकर ग्रीन चौक, अग्रसेन चौक, स्टेशन रोड, इंदिरा मार्केट, लुचकी तालाब, चंडी मंदिर, गांधी चौक, ज्वेलरी लाइन, कचहरी चौक, हिंदी भवन से लक्ष्मीबाई चौक, कसारीडीह होते हुए महाराजा चौक से फिर जेल तिराहा होकर पटेल काम्प्लेक्स पद्मनाभपुर चुनाव कार्यालय में समाप्त हुई। बाइक रैली में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, संयोजक राजेन्द्र पाध्ये, सुरेंद्र कौशिक, अजय वर्मा, पार्षद कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, शेखर चंद्राकर, गुड्डू यादव, राकेश साहू, कविता तांडी, श्याम शर्मा,आशुतोष यादव, जिला भाजपा पदाधिकारीगण, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी,पार्षदगण, मंडल के भाजपा कार्यकारिणी सदस्यगण, मोर्चा प्रकोष्ठ के मंडल स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए।

READ MORE  माडलिंग, फ़ैशन में असंख्य अवसर आप भी साकार कर सकते हैं अपने सपने: प्रेरणा, फैशन डिजाइनिंग के स्टूडेंट्स को दिया मार्गदर्शन मिसेज यूनिवर्स प्रेरणा धाबर्डे ने 
Share this