दिनभर चुनाव ड्यूटी बाद चेहरे पर खिली मुस्कान, एसपी संग जब किया जवानों ने भोजन 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 8 मई। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तृतीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण होने के बाद लौटे बस्तर फाइटर के जवानों को एसपी भावना गुप्ता ने अपने हाथों से परोस कर भोजन कराया। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जवानों की मेहनत को देखते हुए एसपी जीपीएम भावना गुप्ता ने खुद जवानों की अगवानी की और उन्हें खाना परोसा जिससे जवानों के चेहरे खिल उठे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जीपीएम जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के तृतीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा। शाम तक भीषण गर्मी में मतदान कार्य जारी रहा जिसमे जवानों ने मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया। जिला जीपीएम में कोंडागांव और नारायणपुर के जवानों को मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया था। ये जवान प्रथम और द्वितीय चरण का मतदान नक्सल क्षेत्र में करा चुके थे और वहां होने वाले नक्सल ऑपरेशन में भी शामिल रहे। लगभग सभी जवान डीआरजी या बस्तर फाइटर के हैं जिनमे महिला सुरक्षाकर्मी भी बड़ी संख्या में शामिल रहीं।

 

मतदान ड्यूटी बाद उन्हें रिसीव करने स्वयं पुलिस अधीक्षक पहुंचे। जवानों का स्वागत करने के बाद उनके लिए बुफे का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी भावना गुप्ता सब्जी परोसती दिखीं तो एडिशनल एसपी ओम चंदेल ने जवानों को गुलाब जामुन खिलाया। डीएसपी दीपक मिश्रा और डीएसपी निकिता तिवारी ने भी पुलिस अधीक्षक का भोजन परोसने में हाथ बंटाया।

 

अधिकारियों के इस आत्मीयता भरे व्यवहार और भोजन व्यवस्था से जवानों के चेहरे खिल उठे। एसपी ने उनका हाल जाना और साथ खाना खाते हुए उनकी ट्रेनिंग और नक्सल क्षेत्र में काम करने के अनुभव सुने। छत्तीसगढ़ में मतदान के बाद कल ये सभी जवान वापस नक्सल ऑपरेशन के लिए अपने मूल ईकाई रवाना हो जाएंगे।

READ MORE  बेंगलुरू राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ी पंथी नृत्य को गोल्ड मेडल, कुलपति ने दी बधाई
Share this