विधायक रिकेश के बड़े भाई की बिगड़ी तबियत, आईसीयू में 24 घंटे से हैं अचेत, झारखंड से एक दिन के लिए विधायक की भिलाई वापसी

Share this

दुर्ग न्यूज़, 14 मई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन की कल रात अचानक तबियत बिगड़ने के चलते उन्हें तत्काल हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। आईसीयू में एडमिट दिनेश पिछले 24 घंटे से अचेतावस्था में हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

गौरतलब हो कि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देश पर पिछले कुछ दिनों से झारखंड राज्य की दुमका लोकसभा क्षेत्र में हैं। दिनेश की तबियत की सूचना मिलते ही विधायक रिकेश विमान से एक दिन के लिए भिलाई आ रहे हैं। भाई की कुशलक्षेम और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के संबंध में चिकित्सकों से चर्चा कर संभवतः श्री सेन वापस झारखंड निकल जाएंगे क्योंकि वहां 29 मई को मतदान होना है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ग्रामीण क्षेत्र में किया लोकार्पण भूमिपूजन, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं