छत्तीसगढ़ में 13 जून को हो सकती है मानसून की एंट्री, 31 मई तक केरल पहुंचेगा

Share this

दुर्ग न्यूज़, 22 मई। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, देश में प्री मानसून की एंट्री हो गई है। केरल के कई जिलों में सोमवार को जमकर बारिश हुई है। मानसून की एंट्री का असर अब छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा और प्रदेश की जनता को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि, छत्तीसगढ़ में 13 से 15 जून के बीच मानसून की एंट्री होगी। मानसून 31 मई तक केरल पहुंचेगा और 5 जून को प्री मानसून की एंट्री संभावित है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायगढ़, सूरजपुर और सरगुजा जिले में मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। बता दें कि पिछले दिनों से प्रदेश में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। हालंकि लोगों को गर्मी से अभी भी राहत नहीं मिली है। लेकिन अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

Share this
READ MORE  अदालत पहुंचा ज्यादती का मामला, निखिल चंद्राकर ने कहा, दस्तावेजों पर बिना पढ़ाए हस्ताक्षर करा लिये हैं | ED is pressurizing to name officers and leaders!: The case of excesses reached the court, Nikhil Chandrakar said, the documents were signed without reading