एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत कई कार्यक्रम,राष्ट्रीय से लेकर पड़ोसी राज्यों के BJP नेता होंगे शामिल | Various programs will be held under One India, Best India, BJP leaders from national to neighboring states will also participate

Share this

जगदलपुर24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
श्रीनिवास राव मद्दी ने जगदलपुर में प्रेस वार्ता ली। - Dainik Bhaskar

श्रीनिवास राव मद्दी ने जगदलपुर में प्रेस वार्ता ली।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 24 जनवरी को एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत आंध्र सांस्कृतिक आनंद महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश स्तर और पड़ोसी राज्यों के भी भाजपा के प्रदेश स्तर के नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों, शहरों में एकता को बढ़ावा देना है। ताकि, देश के अलग-अलग इलाकों में रह रहे लोगों को आपस में एक दूसरे से जोड़ा जा सके। साथ ही बोली-भाषा, इतिहास, संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान के बारे में समझे।

दरअसल, एक भारत, श्रेष्ठ भारत के प्रदेश संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी ने जगदलपुर में प्रेस वार्ता ली। प्रेसवार्ता के माध्यम से उन्होंने बताया कि, देश के नागरिकों में राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक एकता का भाव जगाना है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस एवं प्रमुख त्योहारों को पूरे देश में उत्साह पूर्वक आयोजित करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि, प्रदेश का पहला कार्यक्रम आंध्र प्रदेश सांस्कृतिक महोत्सव के रूप जगदलपुर में आयोजित जा रहा है। इस कार्यक्रम में स्थानीय एवं आंध्र प्रदेश के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं दक्षिण भारतीय वाद्य यंत्रों की कला दिखाएंगे। कार्यक्रम में संबंधित राज्यों के नेताओं का प्रवास होना तय हुआ है। जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, आंध्र प्रदेश अध्यक्ष डी सोमा राजू, बस्तर संभाग प्रभारी और राजनांदगांव से सांसद संतोष पांडेय भी शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  73 रनों से जीता स्‍टेशनपारा, लालबाग को हराया | Stationpara won by 73 runs, defeated Lalbagh