समूह चर्चा जरूरी, इससे खामियां सामने आती है: कलेक्टर | Group discussion is necessary, it brings out flaws: collector

Share this

कवर्धा10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मार्च से माशिमं के कक्षा 10वीं व 12वीं की बाेर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएगी। इस परीक्षा में कबीरधाम जिले से 22 हजार 121 विद्यार्थी शामिल होंगे। राज्य के मेरिट सूची में जिले के विद्यार्थी स्थान प्राप्त कर सके, इसे लेकर मंगलवार को एक दिवसीय मार्गदर्शन शिविर का आयोजन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कवर्धा के सभागार में किया गया।

इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि सफलता के लिए परिश्रम बहुत जरूरी है। विद्यार्थियों को बताया कि हमारे जो शिक्षक हैं, वहीं एक्सपर्ट है। इनसे अच्छा पढ़ाने वाला, गाइड करने वाला आपको कहीं नहीं मिलेगा। शिक्षकों के मार्गदर्शन को पूरी तरह से आत्मसात करें। उन्होंने अपने छात्र जीवन काल में परीक्षाओं की तैयारी का स्मरण करते हुए पूरी जानकारी दी। आपका आत्मविश्वास होना चाहिए कि जो मैं पढ़ा हूं, वहीं आएगा। लिखकर देखने की आदत बनाना बहुत आवश्यक है।

इसके साथ ही स्वच्छ राइटिंग पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को रेगुलर क्लास उपस्थित रहने और नोट्स बनाने कहा। नोट्स आगे भी काम आता है। ग्रुप डिस्कशन बहुत जरूरी है, इससे कमजोरी पकड़ में आती है। इसके साथ ही कलेक्टर ने अपने मेहनत और अनुभव को विद्यार्थियों से साझा किया। इस मौके पर एसपी डॉ.लाल उमेंद सिंह, वन मंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह, जिपं सीईओ संदीप अग्रवाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

डॉ. उमेंद ने कहा- असफल होने पर विद्यार्थी निराश न हों
कार्यक्रम में एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने विद्यार्थियों से अपने कड़ी मेहनत, परिश्रम और अनुभव को साझा किया। टास्क कितना भी कठिन हो मेहनत का काेई तोड़ नहीं है। उत्साह और कठोर परिश्रम के द्वारा आप किसी भी लक्ष्य का प्राप्त कर सकते हैं। डीएफओ चूड़ामणि सिंह मेधावी विद्यार्थियों को बताया कि असफल होने पर निराश नहीं होना है, पुनः प्रयास करना है। मेहनत कर अपने कॉन्सेप्ट पर ध्यान देकर पढ़ाई करें।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  लोगों की जानीं समस्याएं, वन संसाधन अधिकार के बारे में दी जानकारी;ग्रामीणों को भाया अधिकारी का सरल अंदाज | Collector Richa Prakash Chaudhary convened the Gram Sabha, sitting on the ground listened to the problems of the people, the simple style of the collector was liked by the villagers