केदारनाथ में श्रद्धालुओं से भरी हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे तीर्थयात्री

Share this

दुर्ग न्यूज़ (रुद्रप्रयाग), 24 मई। उत्तराखंड में बड़ा हादसा टल गया। केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर पायलट की सूझबूझ से यह हादसा होने से बचा। केदारनाथ धाम में यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जानकारी मिली है कि क्रिस्टल के हेलिकॉप्टर का रूडल खराब हो गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित लैंड के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवा हमेशा से ही जोखिमभरी रही है। बीते 11 वर्षों में केदारनाथ में 10 हादसे हो चुके हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  जशपुर के जागेश्वर यादव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित