कोल स्कैम: निलंबित IAS रानू साहू के भाई पीयूष साहू को EOW ने लिया हिरासत में

Share this

दुर्ग न्यूज़, 25 मई। कोयला घोटाले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस रानू साहू के भाई पीयूष साहू को ईओडब्ल्यू ने हिरासत में लिया है। गरियाबंद जिले के पांडुका स्थित उनके निवास से आज ईओडब्ल्यू की टीम ने पीयूष को हिरासत में लिया है। जानकार बताते हैं कि पिछले 4 दिनों से ईओडब्ल्यू पीयूष पर नजर रखी हुई थी। इसकी भनक पीयूष को लग गई थी, लेकिन आज जैसे ही पीयूष अपने घर पहुंचा तो करीब शाम साढ़े 5 बजे ईओडब्ल्यू की टीम आ धमकी।

 

ईओडब्ल्यू की टीम ने रानू साहू के घर को घेरा तो पीयूष दीवार फांदकर घर के पीछे भाग खड़ा हुआ। टीम भी दौड़ाती रही। आधे घंटे भागम भाग के बाद टीम ने पीयूष को हिरासत में लिया।

Share this
READ MORE  दुर्ग संभाग के बालोद में अचानक मर गईं साढे़ 3 हजार मुर्गियां, पीएम कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया