CG में अभी और बढ़ेगी गर्मी, मौसम विभाग ने 21 जिलों के लिए जारी किया हीटवेव का अलर्ट

Share this

दुर्ग न्यूज़, 1 जून। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सरगुजा, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ती, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा एवं कबीरधाम जिले के कुछ क्षेत्रों में हीटवेव चलने की संभावना जताई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

वहीं शुक्रवार के तापमान की बात की जाए तो रायगढ़ जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। रायगढ़ में 47.3 डिग्री सेल्सियस, मुंगेली में 46.9, बिलासपुर में 46.8, राजनांदगांव में 46.4, दुर्ग में 46.2, महासमुंद 46.1, बालोद में 45, कोरबा में 44, बलरामपुर में 44.2, पेंड्रारोड में 43.8, सूरजपुर 43.6, बीजापुर 43.1, अम्बिकापुर में 42.8, दंतेवाड़ा में 42.8, सरगुजा में 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों से लगातार सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

Share this
READ MORE  चहल ने दिखाया क्या खाते हैं रोहित, विराट जैसे खिलाड़ी, यहीं बनता है जीत का प्लान | Chahal showed what players like Rohit, Virat eat, this is where the plan for victory is made