घरेलू बिजली हुई महंगी, प्रति यूनिट 20 पैसे की वृद्धि

Share this

दुर्ग न्यूज़, 1 जून। बिजली कंपनी को हो रहे नुकसान के चलते छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने घरेलू बिजली की दरों में 20 पैसे प्रति यूनिट की दर से वृद्धि करने की घोषणा की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

यह जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग चेयरमैन हेमंत वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि, बीते वर्षों में बिजली कंपनी को 4 हजार 4 सौ करोड़ का घाटा हुआ है। बिजली विभाग को 20 फीसदी का नुकसान हुआ है। जिसको लेकर राज्य सरकार ने बिजली कंपनी को घाटे की भरपाई के लिए 1 हजार करोड़ का अनुदान दिया है। अब बिजली की दरों में 8.35 फीसदी की वृद्धि होगी और 20 पैसे प्रति यूनिट की दर से रेट में बढ़ोत्तरी होगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  हिट एंड रन के नए कानून को लेकर ड्राइवरों की हड़ताल जारी, पेट्रोल के लिए पंपों पर मारामारी