पीएटी, पीपीटी, प्री बीएबीएड और प्री बीएससी बीएड के लिए प्रवेश पत्र जारी

Share this

दुर्ग न्यूज़ (रायपुर), 2 जून। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने पीएटी, पीपीटी के साथ ही प्री बीएबीएड और प्री बीएससी बीएड के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उक्त प्रवेश परीक्षाएं 9 जून को आयोजित की जाएंगी। सुबह की पाली में पीएटी और पीवीपीटी तथा दूसरी पाली में प्रीबीए बीएड और बीएससी बीएड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र व्यापमं की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस SMS के माध्यम से एक संक्षिप्त यूआरएल भी भेजा जाएगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इस यूआरएल को क्लिक कर अपने मोबाइल पर सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त कर उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में फोटोयुक्त आईडी प्रूफ जैसे मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड व आधार कार्ड, पासपोर्ट, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र ले जाना अनिवार्य है। आईडी की फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी।

Share this
READ MORE  बड़े काम की है उंगली पर लगी स्याही, दुर्ग शहर में भारी डिस्काउंट आफर  निर्वाचन के दिन दुकानों में मतदान की स्याही दिखाने पर मिलेगी छूट