परिवार इलाज कराने गया था रायपुर, चोरों ने सोने-चांदी के गहनों और नगद पर किया हाथ साफ | Theft of Rs 35 lakh from a deserted house in Sakti district, on the basis of CCTV footage, the search for the accused continues

Share this

सक्ती4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सक्ती जिले के कारोबारी दिनेश अग्रवाल के घर 35 लाख से अधिक की चोरी का मामला सामने आया है। चोरी 15-16 जनवरी की मध्यरात्रि तब हुई, जब वे इलाज के लिए पूरे परिवार के साथ राजधानी रायपुर गए हुए थे। घटना का पता सोमवार को चला। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, सक्ती नगर का व्यवसायी दिनेश अग्रवाल इलाज कराने रायपुर आए हुए थे। उन्होंने बताया कि उनका परिवार उनके साथ गया हुआ था। वहीं सक्ती में ही उनका एक और घर है, जहां उनकी मां रहने के लिए चली गई थी। दिनेश अग्रवाल ने कहा कि हम दुकान का संचालन नए घर में करते हैं। दुकान में भवन निर्माण का सामान रखा हुआ था। उन्होंने कहा कि नए घर में कोई नहीं था। मां रात में पुराने घर में रुक गई थी। जब वो सुबह नए घर पूजा करने के लिए आई, तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी दी।

सक्ती थाना क्षेत्र की घटना।

सक्ती थाना क्षेत्र की घटना।

सूचना मिलते ही घर मालिक दिनेश सक्ती पहुंचे। उन्होंने पुलिस को भी चोरी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घर की अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और कुछ नगद रकम सहित लगभग 35 लाख की चोरी हुई है। वहीं एसपी गायत्री सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में 3 चोर घर के अंदर जाते दिखे हैं। उनके आधार पर आरोपियों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

जांच में डॉग स्क्वॉड की भी ली जा रही है मदद।

जांच में डॉग स्क्वॉड की भी ली जा रही है मदद।

जिले में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल में ही चंद्रपुर में भी 50 लाख की चोरी हुई थी। जिसके आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, मगर लगातार हो रही चोरी से पुलिस भी परेशान है। आए दिन घरों और दुकानों के ताले टूट रहे हैं। वहीं पेट्रोलिंग टीम की गश्त नियमित नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  PM ई-बस सेवा: CG के चार शहरों के लिए मिली 240 ई-बस, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से आएगी शहरी परिवहन में क्रांति: CM विष्णुदेव साय