बीजेपी सांसद कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF कांस्टेबल Gold Medal से होगी सम्मानित ! हुई इनामों की बौछार

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 7 जून। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पर मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत को सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल ने चैंकिंग के दौरान थप्पड़ मार दिया। वहीं अब सोशल मीडिया पर कंगना को थप्पड़ जड़ने वाली महिला कांस्टेबल को कोई 1 लाख रुपए तो कोई 50, 000 रुपए देने की बात कह रहा है। वहीं नवजोत नामक व्यक्ति ने उसको नौकरी देने की बात कही है। वहीं भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के पंजाब सचिव परमदीप सिंह बेदवान और मोहाली सचिव किरणपाल सिंह कांस्टेबल को स्वर्ण पदक से सम्मानित करेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

क्या है मामला

बता दें कि जब कंगना दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थी, तब उनकी सीआईएसएफ की महिला कर्मी से बहस हो गई थी। बताया जा रहा है कि सीआईएसएफ की महिला कर्मी, जिसका नाम कुलविंदर कौर है, ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह कंगना के किसान आंदोलन के पिछले बयान से काफी नाखुश थी। जो वीडियो सामने आया है उसमें सीआईएसएफ की महिला बोलती हुई नजर आई कि, कंगना ने कहा था कि किसान आंदोलन में महिलाएं 100-100 रुपये के लिए बैठती थीं। उसमें महिला कर्मी की मां भी शामिल थीं। कुलविंदर कौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे सस्पेंड कर दिया गया है। महिला से सीआईएसएफ के सीनियरों ने पूछताछ भी की है। फिलहाल अभी महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Share this
READ MORE  ट्रेन हादसे में 293 मौत, हजार घायल मामले में‌ 3 रेल अफसर गिरफ्तार, CBI ने गैर इरादतन हत्या और सबूत मिटाने का केस किया दर्ज,