शराब के नशे में बहू को अकेली पाकर कमरे में घुसा जेठ, गला दबाकर की हत्या | Finding the daughter-in-law alone in a drunken state, the brother-in-law entered the room, strangulated her to death

Share this

बिलासपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
भाई बहू का कातिल गिरफ्तार। - Dainik Bhaskar

भाई बहू का कातिल गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रेगनेंट युवती की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके जेठ ने ही शराब के नशे में कमरे में घुसकर पहले रेप की कोशिश की। शादीशुदा युवती के विरोध करने पर पहले उसने मारपीट की। फिर गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के चश्मदीद और मृतका के भांजे ने पूछताछ में हत्या का राज खोला। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

इंदु चौक निवासी पीटर सिंह पैर से दिव्यांग है। वह चौक के पास ही दाबेली बेच कर अपने परिवार चलाता है। वह घर में अपनी पत्नी सत्या सिंह (21) सहित अन्य रिश्तेदारों के साथ रहता है। उसकी पत्नी सत्या सिंह गर्भवती थी। मंगलवार की सुबह सत्या की लाश बिस्तर में पड़ी मिली। उसे देखकर परिजन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

प्रेग्नेंट बहू की गला दबाकर की हत्या।

प्रेग्नेंट बहू की गला दबाकर की हत्या।

कृत्रिम पैर लगवाने गया था पति, इसलिए पुलिस कर रही थी शक
इस घटना के बाद रात से शादीशुदा युवती का पति पीटर सिंह घर से गायब था। वह नागपुर जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस ने राजनांदगांव में उसे पकड़ लिया। उससे पूछताछ में पता चला कि वह कृत्रिम पैर लगवाने के लिए जा रहा था। तभी उसे रास्ते में इस घटना की जानकारी हुई। पुलिस उसे अपने साथ लेकर बिलासपुर आ गई है। रात में उसके गायब होने के कारण पुलिस उस पर शक कर रही थी।

भाई के नहीं रहने का उठाया फायदा, कमरे में घुसकर रेप की कोशिश
पीटर सिंह का बड़ा भाई प्रकाश सिंह (28) शराब पीने का आदी है। सोमवार की रात उसका भाई पीटर सिंह नागपुर चला गया, जिसका फायदा उठाकर वह अपनी भाई बहू को अकेली पाकर उसके कमरे में घुस गया और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इस दौरान उसने रेप करने की कोशिश भी। विरोध करने पर उसने बहू सत्या के साथ मारपीट भी की। फिर बाद में उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और अपने कमरे में जाकर सो गया।

भांजे ने खोला राज, पुलिस को करता रहा गुमराह
इस घटना के बाद से पुलिस मृतका सत्या के घर में मौजूद सभी सदस्यों से बारीकी से पूछताछ शुरू की। इस दौरान उसका भांजा बंटी ने बताया कि वह अपनी मामी सत्या के कमरे में सो रहा था। तभी देर रात उसका बड़ा मामा प्रकाश सिंह कमरे में आ गया। शराब के नशे में वह मामी के साथ जबरदस्ती कर रहा था, जिसका उन्होंने विरोध किया। बंटी ने भी अपने मामा को समझाइश दी। लेकिन, वह शराब के नशे में था। इसलिए वह कमरे से बाहर निकल गया और दूसरी जगह जाकर सो गया। इधर, पुलिस ने प्रकाश से पूछताछ की, तब वह गुमराह करने की कोशिश करने लगा और बहू के कमरे में जाने से इनकार किया, तब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी प्रकाश ने अपराध स्वीकार कर लिया और भाई बहू की गला दबाकर हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात के बाद जुटी भीड़।

वारदात के बाद जुटी भीड़।

तीन साल पहले हुई थी शादी, 10 दिन पहले गई थी मायका
सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि मृतका महिला की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। परिवारवालों ने बताया कि महिला गर्भवती थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी परिवार वालों के साथ रहते थे। मृतिका के मायके वालों ने भी अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने बताया कि मृतिका अपने ससुराल में खुश नहीं थी। 10 दिन पहले वह मायका गई थी, जहां से उसका पति उसे लेकर आया था।

पत्नी छोड़कर गई तो भाई बहू पर बिगड़ी नीयत
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी प्रकाश सिंह की पत्नी चार-पांच माह पहले उसे छोड़कर चली गई है। इसके कारण उसकी बुरी नीयत भाई बहू पर थी और वह मौके की तलाश में था। सोमवार की रात शराब के नशे में वह मौका पाकर बहू के कमरे में घुस गया। इच्छा पूरी नहीं होने पर उसने बहू की हत्या करना स्वीकार किया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  नक्सलियों ने 4 मजदूरों को किया अगवा, जल जीवन मिशन के कार्य में लगे जेसीबी को भी ले गए