विवाह समारोह में शामिल हुए भूपेश बघेल, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों की सुनेंगे समस्याएं | Bhupesh Baghel attended the marriage ceremony, will listen to the problems of the villagers in Takhatpur assembly constituency

Share this

बिलासपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव महेश दुबे की बेटी की शादी में शामिल हुए सीएम बघेल। - Dainik Bhaskar

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव महेश दुबे की बेटी की शादी में शामिल हुए सीएम बघेल।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार की कोरबा जिले के कटघोरा से बिलासपुर पहुंचे। कांग्रेस नेता के यहां वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद उन्होंने सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। फिर बुधवार की सुबह तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सीएम भूपेश बघेल के बिलासपुर प्रवास को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय से मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री बघेल बुधवार की सुबह 11 बजे सकरी स्थित जैन इंटरनेशनल स्कूल हेलीपैड से तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के बेलपान के लिए रवाना होंगे। 11:20 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बेलपान में उनका आगमन होगा, जहां सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक भेंट-मुलाकात करेंगे।

इसके बाद दोपहर 1:55 बजे ग्राम खैरी में मुख्यमंत्री बघेल का आगमन होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दोपहर 2:35 बजे से 4:15 बजे तक ग्राम खैरी में भेंट मुलाकात करेंगे। फिर शाम 4:15 बजे सड़क मार्ग से वे विकासखंड तखतपुर के ग्राम खपरी के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खपरी में शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक जनप्रतिनिधि मंडल से भेंट करेंगे।

कांग्रेस नेताओं के यहां वैवाहिक समारोह में हुए शामिल
मंगलवार की रात कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से सड़क मार्ग से होते हुए मुख्यमंत्री बघेल बिलासपुर पहुंचे। उनका काफिला सीधे दयालबंद स्थित सीताराम मंदिर के सामने पटेल मैदान पहुंचा। यहां यूथ कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री की बहन की शादी में शामिल हुए और उन्हें आशीर्वाद दिया। यहां से उनका काफिला तोरवा स्थित निजी होटल के लिए निकला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव महेश दुबे की बेटी और कांग्रेस नेता मनोज तिवारी के बेटे के यहां वैवाहिक समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने वर वधु को आशीर्वाद दिया। समर्थकों व पदाधिकारियों से चर्चा के बाद सीएम बघेल का काफिला सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गया, जहां रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को वे तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के बेलपान के लिए रवाना होंगे।

;युवा कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष की बहन को सीएम ने दिया आशीर्वाद।

;युवा कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष की बहन को सीएम ने दिया आशीर्वाद।

खपरी रेस्ट हाउस में करेंगे रात्रि विश्राम
मुख्यमंत्री बघेल तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन गांव में ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। भेंट मुलाकात के जरिए राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी लेंगे। योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंच रहा है या नहीं इसकी भी जानकारी लेंगे। ग्रामीण स्तर पर सुविधाएं मिल पा रही है या नहीं। विधायक का ग्रामीणों से सतत संपर्क बना हुआ है या नहीं जैसे सवालों के जरिए फीड बैक लेंगे। बेलपान और खैरी के बाद खपरी में ग्रामीणों के साथ ही विभिन्न समाज के प्रमुखों, कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। यह पहली बार होगा जब मुख्यमंत्री खपरी के रेस्ट हाउस में ठहरेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

अफसरों की उड़ी नींद, मैदानी अमले को किया अलर्ट
मुख्यमंत्री के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास और भेंट मुलाकात को लेकर पिछले कई दिनों से अफसरों की नींद उड़ गई है। मंगलवार को पूरे दिन प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर रहा। इस दौरान कलेक्टर सौरभ कुमार समेत जिला प्रशासन के अधिकारी मैदानी अमले से योजनाओं की जानकारी लेते रहे। वहीं, जिला मुख्यालय में भी प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय नजर आए। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए बेलपान, खैरी और खपरी में पूरे समय अधिकारियों की आवाजाही लगी रही। खपरी रेस्ट हाउस को भी सीएम के रात्रि विश्राम के हिसाब से चकाचक कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ में बैठ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी रायपुर से गिरफ्तार