हनोदा स्कूल में लैब का लोकार्पण, गणित मेले का गृहमंत्री ने किया उद्घाटन | Inauguration of Lab in Hanoda School, Home Minister inaugurated Mathematics Fair

Share this

भिलाई/उतई20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत ग्राम हनोदा के स्कूल में आदर्श गणित लैब एवं प्रयोगशाला कक्ष का लोकार्पण किया गया। साथ ही गणित मेला का उद्घाटन किया गया। इससे छात्र-छात्राओं को गणित के सवालों को हल करने में आसानी होगी। साथ गणित के सवालों के जवाब वह प्रायोगिक तौर पर न केवल दे सकेंगे, बल्कि उसे समझा भी सकेंगे। इससे वह इसे कभी भुलेंगे नहीं और समझकर ही गणित की पढ़ाई कर सकेंगे। इससे उन्हें भविष्य में भी लाभ होगा। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य ने साथ मांगों को रखा।

साहू ने कहा- शिक्षा और संस्कार एक दूसरे से जुड़े हुए

मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि शिक्षा और संस्कार दोनोंएक दूसरे से जुड़े हैं। शिक्षा मनुष्य के जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल देती है। संस्कार जीवन का सार है, जिसके माध्यम से मनुष्य के व्यक्तित्व का निर्माण और विकास होता है। जब मनुष्य में शिक्षा व संस्कार दोनों आते हैं तभी वह परिवार, समाज और देश के विकास की ओर अग्रसर होगा।

मुश्किल सवाल भी आसानी से होते हैं हल
स्कूल में गणित मेला लगाया गया है। यहां छात्रों को आसानी से गणित के कठिन सवालों को हल करने के तरीके बताए जा रहे हैं। इसमें बच्चों को चित्रों, आकृतियों समेत रेखा गणित के सवाल हल करने में उपयोग में आने वाले उपकरणों को भी रखा गया है, ताकि छात्रों को उसके उसके बारे में बताया जाए और उन्हें उन चीजों को समझने में आसानी हो और वह गणित के सवाल हल करने में भागें नहीं बल्कि उसका सामना करने के लिए तैयार रहें। इसलिए कार्यक्रम किया जा रहा है।

स्कूल के बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
स्कूल के छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इसके बाद अतिथियों ने प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया। इसमें पढ़ाई-लिखाई और खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चे शामिल थे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव, विशेष अतिथि जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख थे। उनके साथ जितेंद्र साहू, योगिता चन्द्राकर, झमित गायकवाड़, तेजराम चंदेल, विकास चंद्राकर, बीईओ गोविंद साव, संजय चंद्राकर आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  महासमुन्द पुलिस ने पकड़ा 4.76 करोड़ का सोना, सोने (Gold) की बिस्किट और पत्ती की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई