महासमुन्द पुलिस ने पकड़ा 4.76 करोड़ का सोना, सोने (Gold) की बिस्किट और पत्ती की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

Share this

दुर्ग न्यूज़, 13 जनवरी। लग्जरी कार हुण्डई क्रेटा एवं i20 कार से भारी मात्रा में सोने का बिस्किट व सोने की पत्ती की तस्करी करते 5 तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े। पकड़े गए लोगों से 7.861 किग्रा (सोने (Gold) के बिस्किट व पत्ती) जब्त की गई है जिसकी कीमती 4,76,86,400 रुपए (चार करोड छिहत्तर लाख छियासी हजार चार सौ रूपये) बताई गई है।

सोने की तस्करी आई20 कार क्रमांक MH 13 DE 3330 कीमती 7 लाख रूपये तथा हुण्डई क्रेटा कार क्रमांक WB 08 C 3900 कीमती 10 लाख रुपए से की जा रही थी। इसके अलावा आरोपियों से 5 नग विभिन्न कंपनी के मोबाइल कीमती 50 हजार रूपये भी जब्त किए गए हैं।

इस प्रकार प्रकरण में जुमला कीमती 4,94,36,400 (चार करोड चैरानवे लाख छत्तीस हजार चार सौ) रूपये की जब्ती हुई है।

महासमुंद पुलिस ने बताया कि SP राजेश कुकरेजा (IPS) द्वारा जिलें के समस्त थाना प्रभारी/

चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत लगातार संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग व तलाशी की जा रही थी।

इसी दौरान 13 जनवरी को सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छग व ओडिशा बाॅर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिशा की तरफ से एक सफेद रंग की हुण्डई क्रेटा कार क्रमांक WB 08 C 3900 तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोका गया, कार में 3 व्यक्ति सवार थे। तीनों संदिग्धों को वाहन से उतार कर पूछताछ करने पर सही जवाब नहीं देने व जवाब गोलमोल व संतोषप्रद नहीं पाये जाने से गंभीरता से पूछताछ की जा रही थी कि उसी दरमियान उनके अन्य साथी एक लाल रंग की हुण्डई आई20 कार क्रमांक MH 13 DE 3330 आयी। उसमें 2 व्यक्ति बैठे थे। वाहन को रोककर व पूछताछ कर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पिछले सीट के सामने एक चेम्बर मिला जिसे उक्त वाहन चालक से खोलवाया गया जिसके अंदर एक पीले रंग के थैला के अंदर चार पैकेट मिले पैकेट के संबंध में पूछताछ करने पर सोने का पैकेट होना बताया।

READ MORE  सीएम कल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में करेंगे "भेंट मुलाकात" पुरई में लोगों से होंगे मुखातिब, 78 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात

पुलिस टीम द्वारा थैला के अंदर चार पैकेटों में सोने के बिस्कटी एवं सोने के पत्ती मिले। इसके संबंध में वैध दस्तावेज व कागजात पेश करने हेतु नोटिस दिया गया। उक्त व्यक्तियों के द्वारा कोई भी वैधानिक दस्तावेज नहीं होना बताये। पुलिस की टीम को उक्त सोने की पैकेट को खडकपुर कलकत्ता हाईवे से पुणे महाराष्ट्र ले जाना बताये। सोना जब्त कर थाना सिंघोडा में अपराध/धारा 102 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही की गयी।

Share this