दिल्ली शराब घोटाला : CM केजरीवाल को ED ने चौथी बार भेजा समन

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 13 जनवरी। दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने चौथी बार समन भेजा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा केजरीवाल को इससे पहले 2 नवंबर, 21 दिसंबर और 3 जनवरी को तीन समन जारी किए गए थे लेकिन वे पूछताछ में शामिल नहीं हुए।

 

उन्होंने इस समन पर कहा था कि ED समन के बहाने पूछताछ नहीं बल्कि गिरफ्तार करना चाहती है। आम आदमी पार्टी ने कहा था कि वो ईडी को सहयोग करना चाहते हैं लेकिन ईडी का यह समन राजनीति से जुड़ा हुआ है। हालांकि इस चौथे समन को लेकर अभी तक आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया था कि केजरीवाल के घर आज ईडी की छापेमारी हो सकती है, जिसके बाद उन्हें अरेस्ट किया जा सकता है। इस लिहाज से उनके निवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

 

बता दें कि दिल्ली के कथित शराब घोटाले में इस साल 16 अप्रैल को ईडी ने अरविंद केजरीवाल से करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी।

Share this
READ MORE  उत्तराखंड सरकार का बड़ा ऐलान, सुंरग से निकले हर मजदूर को मिलेगी सहायता राशि, बनेगा बाबा बौखनाग का मंदिर