रोहित टॉस जीतकर भूल गए करना क्या है, हंसने लगे क्रिकेटर्स, मैच के बीच कपल का रोमांस, मुख्यमंत्री भी सीट से उछले | Cricket match in the stadium of Raipur Rohit Sharma forgot after the toss India New Zealand 2023

Share this

रायपुर19 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वन डे मैच खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने जीत लिया। मैच के दौरान कई दिलचस्प मोमेंट देखने को मिले। कुछ ने हैरान, कुछ पर हंसी आई। सबसे चर्चित पल रहा रोहित शर्मा से जुड़ा। पूरी प्लानिंग और मैच की तैयारियों के बाद भी एैन मौके पर भारत के क्रिकेट कप्तान भूल गए कि करना क्या है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रोहित ने टॉस किया।

रोहित ने टॉस किया।

दरअसल मौका टॉस का था। रवि शास्त्री रायपुर के मैदान में थे। टॉस होना था। रोहित शर्मा ने सिक्का उछाला और इसके बाद भूल गए कि करना क्या है। पीछे खड़े इंडियन प्लेयर्स रोहित के भूलने के इस मोमेंट का मजा लेते रहे सब हंसते रहे। पूर्व क्रिकेट श्रीनाथ पूछते रहे कि करना क्या बोलिंग या बैटिंग, माथा खुजाकर रोहित सोचते रह गए फिर कुछ सेकंड बाद कंफ्यूज अंदाज में हंसते हुए बोले बोलिंग।

पीछे बाकि के प्लेयर्स हंसने लगे।

पीछे बाकि के प्लेयर्स हंसने लगे।

रोहित भूलने के बारे में विराट ने बताया था
ये देखकर न्यूजीलैंड के कप्तान भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाए। रोहित के ठीक पीछे खड़े मो शमी, युजवेंद्र चहल समेत अन्य खिलाड़ी भी खूब हंस रहे थे। अब रोहित की इस भूलने की आदत की चर्चा है। विराट कोहली का एक पुराना इंटरव्यू भी लोग शेयर कर रहे हैं, जिसमें विराट कोहली ने कहा था- “जितनी चीजें रोहित शर्मा भूलते हैं, उतना मुझे नहीं पता कोई और भूलता है। आईपैड,वॉलेट, वॉच, डेलीयूज की चीजें वो अक्सर भूल जाते हैं। उन्हें पता ही नहीं चलता कि सामान छूट गया है, जब वो होटल में पहुंच जाते हैं तब उन्हें याद आता है कि आईपैड प्लेन में था।”

रोहित खुद भी हंसते रहे।

रोहित खुद भी हंसते रहे।

रायपुर में रोहित की फिफ्टी
शनिवार को खेला गया मैच, छत्तीसगढ़ का पहला इंटरनेशनल मैच था। यहां पिच पर आते ही रोहित काे जीत का मकसद याद रहा। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने अपने घर में लगातार 7वीं वनडे सीरीज जीत ली है। टीम पिछले चार साल से होम वनडे सीरीज नहीं हारी है। यह वनडे में भारत की लगातार छठी जीत भी है।

जीत के बाद सेलीब्रेशन
रायपुर में हुए मैच में मिली जीत के बाद टीम इंडिया का मनोबल ऊंचा है। खिलाड़ी जब रात को होटल पहुंचे तो शेफ्स ने टीम इंडिया के लिए खास केक तैयार किया था। इस केक में मैदान की घास, बाउंड्री, बैट और बॉल की डिजाइनिंग की गई थी। विराट और टीम के दूसरे प्लेयर्स केट काटते दिखाई दिए, सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।

फिल्मी अंदाज में किया प्रपोज।

फिल्मी अंदाज में किया प्रपोज।

कपल का भरे स्टेडियम में रोमांस
रायपुर के क्रिकेट फैन जरा हटकर साबित हुए। स्टेडियम करीब 45 हजार लोगों से भरा हुआ था। इस बीच एक कपल को रोमांस की सूझी। स्टेडियम के अपर लेवल बालकनी में किनारे जाकर एक लड़के ने लड़की का हाथ थाम लिया। घुटनों के बल फिल्मी अंदाज में बैठकर लड़की को प्रपोज कर दिया। मैच से एक पल के लिए भीड़ का ध्यान हट गया। सब इनकी ओर देखकर तालियां बजाने लगे और मोबाइल में इनकी तस्वीरें भी कैद की। लड़की ने धीरे से लड़के को हां कहा तो भीड़ ने सीटियां बजाकर चियर किया। लड़का-लड़की ने एक दूसरे को गले लगाया फिर पुलिस ने आकर इस जोड़े को सीट पर बैठने की हिदायत दी।

जब CM उछले सीट से
रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया मुकाबला छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक्साइटमेंट लिए हुए था। प्रदेश के आम और खास लोगों पर क्रिकेट की पूरी खुमारी छाई दिखी। खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने मंत्रियों के साथ मैच देखने पहुंचे हुए थे। जब भारतीय क्रिकेटर्स ने जीत का चौंका लगाया तो अपनी सीट से पूरे जोश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उठ खड़े हुए। उन्होंने चार का इशारा वैसे ही किया जैसे अंपायर करते हैं। खुद CM शोर करते हुए टीम को चियर कर रहे थे।

लेजर शो भी
टीम इंडिया की जीत के बाद मैदान कई तरह की रोशनियों से सजा दिया गया। स्टेडियम में ख्रास लेजर शो आयोजित किया गया था। इस दौरान पूरे स्टेडियम से रंगीन रोशनियां देखते ही बन रहीं थीं। ये नजारा इंडियन क्रिकेट टीम के जीत के जश्न के तौर पर सेट किया गया था।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  पीली साड़ी पहनकर 25 हजार से अधिक महिलाओं ने उठाया कलश, श्रीकृष्ण-राधा के जयघोष से गूंजा शहर | WORLD RECORD of Kalash Yatra made in Chhattisgarh, Wearing yellow sarees, more than 25 thousand women raised the Kalash