बलौदाबाजार हिंसा; पूर्व सीएम भूपेश ने कहा – सही दोषियों पर हो कार्रवाई, कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा रही भाजपा सरकार

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस ने प्रदर्शन की। रायपुर में आयोजित प्रदर्शन में पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कई नेता शामिल हुए। इस दौरान भूपेश बघेल ने साय सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस नेताओं पर भाजपा सरकार झूठे आरोप लगा रही है। कांग्रेस के किसी नेता ने कोई भाषण नहीं दिया था। आज साय सरकार में पुलिस की स्थिति यह हो गई है कि कुत्ता पकड़ने जाओ और बंदर पकड़ के ले आओ।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा की सरकार निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर रही है। बलौदाबाजार घटना में कलेक्टर और एसपी शामिल रहे। कांग्रेस की मांग है कि जो सही में दोषी है, उनके खिलाफ कार्रवाई हो। सरकार ने दंगा फैलाने की कोशिश की है। घटना के लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री साय में नैतिकता है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

Share this
READ MORE  पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कन्हैया कुमार आज बस्तर में, कवासी लखमा के लिए करेंगे प्रचार