मानसूनी बारिश शुरू, आज भी गरज-चमक के साथ होगी बारिश, दुर्ग संभाग में अलर्ट जारी

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में आज भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। रायपुर, दुर्ग-भिलाई में बीती रात जमकर बारिश हुई और आज भी सुबह से बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बस्तर संभाग के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बार मानसून के समय से पहले पहुंचने पर प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बता दें कि, मौसम विभाग ने बीती रात अगले तीन घंटे के लिए अलर्ट जारी किया था। बलौदाबाजार, दुर्ग, महासमुंद और रायपुर के लिये ये अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने इन जिलों में 30-40 किमी की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मानसून बस्तर संभाग में पहुंचने के बाद तेजी से प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की तरफ बढ़ेगा। बुधवार से बारिश के साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने की संभावना है।

Share this
READ MORE  "मौका" तूफान का छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर, बारिश की चेतावनी