मुठभेड़ के बाद भाग निकले नक्सली भरमार, पिस्टल व वॉकी-टॉकी जब्त | Naxalites fled after encounter, seized pistol and walkie-talkie

Share this

राजनांदगांव4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गढ़चिरौली के वेडमपल्ली जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हो गई। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली से मौके से भाग निकले। सर्चिंग में पुलिस ने घटनास्थल से बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री, विस्फोटक व बंदूकें जब्त की है। गढ़चिरौली पुलिस ने बताया कि वेडमपल्ली जंगल की ओर फोर्स सर्चिंग के लिए गई थी, जहां 20 से 25 की संख्या में नक्सली कैंप लगाकर रुके हुए थे। पुलिस जवानों को देख नक्सलियों ने गोलीबारी शुरु कर दी। जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई।

जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली धीरे-धीरे भागने लगे। करीब आधे घंटे चली मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। मौके से जवानों ने एक भरमार, पिस्टल, वॉकी-टॉकी, नक्सल साहित्य सहित दैनिक उपयोग का सामान जब्त किया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी जानकारी पुलिस को लगी है। जिनकी पतासाजी आसपास के गांव में की जा रही है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  ग्रामीणों ने कहा भूत-प्रेत, कुछ लोगों ने कहा- मनोवैज्ञानिक समस्या; स्कूल परिसर में खुला क्लीनिक | Girl students faint mysteriously in Balod's school, treatment and worship are also not working, appointment of permanent medical staff also