CG WEATHER REPORT : आज प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, अंधड़ के साथ बारिश की संभावना

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर,18 म‌ई। भीषण गर्मी के दौरान प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वज्रपात और अंधड़ चलने की भी संभावना है। वहीं उत्तर छग में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भारत की मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान और पंजाब के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है और अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में है। एक ट्रफ गंगीय पश्चिम बंगाल से ओडिशा के तटीय क्षेत्रों से होते हुए तटीय आंध्रप्रदेश तक जा रही है। अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में आंधी चल सकती है।

Share this
READ MORE  पहले से थोड़ी अधिक गर्म हुई रात, बादलों की वजह से दिन में ठंडक | East wind now knocking in Chhattisgarh: The night is a bit hotter than before, coolness in the day due to clouds