सिद्धारमैया के सिर सजा कर्नाटक के CM का ताज, शिवकुमार उप मुख्यमंत्री, 20 को लेंगे शपथ

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क। कर्नाटक में मुख्यमंत्री को लेकर लगातार चार दिन मंथन के बाद कांग्रेस हाइकमान ने फैसला ले लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे। जबकि डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक सरकार के गठन के लिए आम सहमति जताई। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

वहीं कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक आज (18 मई) शाम 7 बजे बेंगलुरु में बुलाई गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के केंद्रीय पर्यवेक्षकों को CLP बैठक के लिए बेंगलुरु पहुंचने के लिए कहा गया है। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि अगले मुख्यमंत्री के बारे में आज या कल फैसला किया जाएगा और 72 घंटे के भीतर नया मंत्रिमंडल बन जाएगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बता दें बुधवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की कांग्रेस हाइकमान के साथ बैठकों का लंबा सिलसिला चलता रहा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के बीच कई दौर की चर्चा हुई। बैठक में डीके शिवकुमार को भी सहमति बनाने के लिए बैठाया गया था। इससे पहले दिन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर साझा समझौते की खबरें आईं। दावा किया गया कि बेंगलुरु में शपथ ग्रहण की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। अब देर रात खबर आई है कि अगले मुख्यमंत्री पर सहमति बन गई है।

Share this
READ MORE  CG विधानसभा में 20 एवं 21 को विधायकों का होगा ‘‘प्रबोधन कार्यक्रम’’