परिहार, कविता तांडी और श्याम शर्मा का निष्कासन समाप्त, दुर्ग जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी में वापसी 

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग, 18 म‌ई। दुर्ग नगर निगम, अहिवारा नगर पालिका एवं धमधा, उतई, पाटन नगर पंचायत में वर्ष 2019 के नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी के विरुद्ध बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का निष्कासन समाप्त करने जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा लिखित अनुशंसा प्रदेश भाजपा से की गई थी, जिस पर भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति की अनुशंसा पर पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने दुर्ग जिले के बागी भाजपा कार्यकर्ताओं का निष्कासन/निलंबन समाप्त कर उनकी पार्टी सदस्यता बहाल कर दी है। पार्टी सदस्यता बहाल किए जाने वाले कार्यकर्ताओं के नाम निम्नानुसार है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

श्रीमती श्वेता अग्रवाल धमधा, चंद्रिका भट्ट धमधा, नरेंद्र साहू उतई, भीमसेन सिन्हा उतई, सतीश चंद्राकर उतई, किरण देवांगन पाटन के अलावा दुर्ग नगर निगम से शिवेंद्र सिंह परिहार, श्रीमती मीना सिंह, कविता तांडी, श्याम शर्मा, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, अमर भोई, श्रीमती रेखा लोढ़ा, श्रीमती पार्वती साहू, दिनेश मिश्रा, मोहनलाल केसवानी, वसीम कुरैशी, खिलावन मटियारा, रोशनी फत्ते साहू, ममता देवांगन, श्रीमती सविता पोषण साहू, दशरथ लाल पेंदरिया, अरुण कुमार सिंह, अनूप सोनी, श्रीमती पद्मावती देवांगन।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बागी भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्कासन समाप्ति पश्चात कहा कि बागी भाजपा कार्यकर्ताओं का निष्कासन समाप्त कर प्रदेश भाजपा द्वारा उन्हें पुनः पार्टी की मुख्यधारा में शामिल किया गया है, इन कार्यकर्ताओं से अपेक्षा है कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने में वे अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए महत्वपूर्ण योगदान देंगे और प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्थापित करने हेतु तन-मन-धन से अपने अपने कार्य क्षेत्र में पूरी ऊर्जा लगाएंगे।

READ MORE  आज दुर्ग दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, पद्मश्री उषा बारले के घर जाएंगे फिर जनसभा को करेंगे संबोधित, पूरा शहर छावनी में तब्दील
Share this