केन्द्र एवं राज्य की जनकल्याणकारी योजनाएँ कर्मचारियों के परिश्रम से लागू हुई: विजय बघेल

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कहा- कर्मचारियों से किये वादे होंगे लागू

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सांसद विजय बघेल एवं विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का अभिनंदन किया। फेडरेशन के दुर्ग संभाग प्रभारी राजेश चटर्जी, दुर्ग जिला संयोजक विजय लहरे, प्रवक्ता अनुरूप साहू एवं हरि शर्मा ने बताया कि अभिनंदन समारोह में शासकीय विभागों एवं नगरीय निकायों के संगठनों के राज्य तथा जिला के प्रमुख पदाधिकारी एकत्रित होकर गर्मजोशी के साथ अतिथियों का स्वागत किया एवं कर्मचारियों के मुद्दों पर ध्यानाकर्षित किया।

मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि विधानसभा चुनाव के समय किये गये वादों को लागू करने वे प्रतिबद्ध हैं। विशिष्ट अतिथि विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने कहा कि एक समय संगठन में रहते हुए वे भी कर्मचारियों के अधिकार के लिये संघर्ष किया करते थे। आज भी वे तत्पर हैं। समारोह की अध्यक्षता करते हुए फेडरेशन के राज्य संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि फेडरेशन के साथ क‌ई संगठन जुड़े हैं। फेडरेशन के आंदोलन से क्या हासिल होता है और क्या प्रभाव पड़ता है, यह सर्वविदित है। उन्होंने कहा कि फेडरेशन आश्वासन पर नहीं समाधान पर विश्वास करता है। दुर्ग संभाग प्रभारी राजेश चटर्जी(प्रांताध्यक्ष) ने कहा कि कर्मचारी ही सरकार के योजनाओं को लागू करने का काम करते हैं। कर्मचारी, कर्मयोद्धा हैं। लेकिन जब उनके अधिकारों का हनन होता है तो वे स्वयोद्धा हो जाते हैं।
दुर्ग जिला संयोजक विजय लहरे (प्रांताध्यक्ष) ने कहा कि कर्मचारी और उसके परिवार ने विगत दिनों एकजुटता की मिसाल पेश की है। दुर्ग जिला का अपना एक अलग महत्व है। संगठन ही शक्ति है।
समारोह में प्रांताध्यक्ष बीपी शर्मा, मूलचंद शर्मा, चंद्रशेखर तिवारी, रवि गढ़पायले, पंकज पाण्डेय, सत्येन्द्र देवांगन, नंदलाल चौधरी,संजय शर्मा, शरद दुबे, महेन्द्र साहू, रोशन वर्मा सहित फेडरेशन से सम्बद्ध संगठनों के पदाधिकारीगण एवं कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे।

READ MORE  बलरामपुर अपडेट : महिला एएसपी पर महिलाओं ने चप्पल से किया हमला, आई चोट,पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Share this