


बलरामपुर अपडेट : महिला एएसपी पर महिलाओं ने चप्पल से किया हमला, आई चोट,पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बलरामपुर। बलरामपुर के कोतवाली थाना में स्वास्थ्य कर्मी गुरुचंद मंडल की मौत के मामले में फिर से बड़ा बवाल हुआ है। आज पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मृतक के डेड बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, तभी ग्रामीणों ने जोरदार विरोध जताया और पत्थरबाजी कर दी। इस हिंसा में एडिशनल एसपी निमिशा पांडे को चोट लगी है। वहीं पुलिस के अधिकारी मौके पर उग्र भीड़ को समझाइश देने में जुटे हुए हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात हैं।
बता दें कि गुरुवार दोपहर को बलरामपुर के कोतवाली थाना के बाथरूम में एनएचएम के कर्मचारी गुरुचंद मंडल की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मृतक के परिजनों ने रात में कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया। सैकड़ों लोगों की भीड़ ने थाने में पथराव किया, वहीं परिसर में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। आक्रोश इतना बढ़ गया कि स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। इस घटना के बाद थाना प्रभारी और एक आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में मृतक के पिता पुलिस पर बेटे को मारकर लटका देने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं यह भी पता नहीं चला है कि मृतक की लापता पत्नी कहां है।
