Raigarh News: करंट लगने से 3 हाथियों की मौत, विभाग में मचा हड़कंप

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायगढ़। जिले में करंट की चपेट में आने से एक साथ तीन हाथियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के जंगल में इन दिनों 78 हाथी दो दलों में विचरण कर रहे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बीती रात चुह्कीमार जंगल में बिछे 11 केवी लाइन के तार टूट जाने से उसकी चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत हो गई, जिसमें एक शावक भी शामिल होने की बात कही जा रही है। एक साथ जंगल में तीन हाथियों की मौत हो जाने से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ वन मंडल डीएफओ स्टाइलो मंडावी भी मौके के लिए रवाना हुए।

Share this
READ MORE  दुर्ग में कल-परसों रिमझिम सावन मेला, समाजसेविका श्रीमती कौशल्या देवी साय होंगी मुख्य अतिथि