सरपंच से बदसलूकी, गिरफ्तार | Sarpanch misbehaved, arrested

Share this

राजनांदगांव6 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

पिनकापार की सरपंच शांतिबाई सहारे को अवैध वसूली के लिए धमकाने और गाली-गलौज करने के मामले में राजनांदगांव के दो लोगों पर गत दिनों छुरिया थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस चौकी चिचोला में शांतिबाई ने शिकायत की थी कि अपने आप को पत्रकार बताकर राजनांदगांव दिनेश नामदेव और शमशाद बानो ने रुपए की मांग की। उन्हें धमकी दी और गाली-गलौच भी किया गया। दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 384, 294, 451, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मंगलवार को आरोपी दिनेश नामदेव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं फिलहाल शमशाद बानो फरार बताई गई है। रविवार को पिनकापार की सरपंच शांति बाई सहारे (45 साल) ने इस मामले में शिकायत की थी। दोनों आरोपी ने सरपंच सहारे के घर के अंदर ग्राम नवागांव गए।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  जंगली सुअर का शिकार करने के लिए बिछाया गया था तार, लकड़ी लेने गई बुजुर्ग आई चपेट में | Elderly woman came in contact with electric wire laid for wild boar hunting in Raigarh, died on the spot due to electrocution