
राजनांदगांव6 घंटे पहले

- कॉपी लिंक
टीकाकरण की रियल टाइम मानिटरिंग के लिए मंगलवार को जिले में यूविन पोर्टल लॉन्च किया गया। जिसमें बेबी आशिका को पोर्टल में रजिस्टर्ड कर वैक्सीनेशन दिया गया। यह यूविन पोर्टल से छग में लगने वाला पहला टीका रहा। आने वाले समय में पूरे जिले में इसे लागू किया जाएगा। जिससे बच्चों के वैक्सीनेशन व गर्भवती माताओं की वैक्सीनेशन की रियल टाइम मॉनिटरिंग व सत्र स्थलों में ड्यूलिस्ट की प्राप्ति आसानी से हो सकेगी। अब सभी वैक्सीनेशन ऑनलाइन होगा। जिससे सर्टिफिकेट व बच्चों की वैक्सीनेशन वाइज लंबित संख्या भी निकाली जा सकेगी।

खबरें और भी हैं…
