गोलीकांड के आरोपों का टूटा आवास

Share this

भिलाई नगर। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर प्रशासन तोड़फोड़ दस्ते ने आज दोपहर सेक्टर 6 एवेन्यू मार्ग पर कार्रवाई की। यहां लोग कंडम क्वार्टर्स में अतिक्रमण कर रह रहे हैं। इस अभियान में विशेष रूप से उस आवास पर जेसीबी चला जहां भिलाई गोली काण्ड का एक आरोपी रहता है। एक अन्य आवास पर भी किसी महिला समूह का अतिक्रमण था। उसके अंदर से सामान खाली कर जेसीबी चलाया गया। मौक पर विभाग के अफसर, टीम और पुलिस बल मौजूद था।

Share this
READ MORE  दुर्लभ लोक वाद्यों से जानवरों की आवाज निकालेंगे रिखी, कल राजधानी में अनूठी प्रस्तुति